पिकनिक के लिए गूगल पर लोकेशन सर्च कर इंदौर के 5 युवक शनिवार को ग्राम बरझर के पास चोरल नदी स्थित चिड़िया भड़क घाट पहुंच गए। यहां एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक शिवम इकलौता बेटा था।
इंदौर के 5 युवक शिवम पिता नवरत्न (25), मोनिश वाकर, मुकुंद अग्रवाल, शुभम व शांतनु पिकनिक मनाने के लिए चिड़िया भड़क आए थे। नहाने के दौरान शिवम डूब गया। गोताखोरों ने उसका शव निकाला। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी और परिजन शासकीय अस्पताल पहुंचे। परिजनों का पिकनिक के स्थान का नाम नहीं मालूम था। हादसे के बाद से चारों दोस्त दहशत में हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today