सूखा बीत रहा सावन, झमाझम का इंतजार

जिस तरह सावन के पहले सोमवार को बारिश ने शहर को तर किया था, वैसी ही कुछ उम्मीदें सावन के दूसरे सोमवार से भी शहरवासियों ने कर रखी थीं, लेकिन उनकी आस टूट गई। सुबह से निकली धूप ने यह अहसास ही नहीं होने दिया कि सावन चल रहा है। सूखे बीत रहे सावन से शहरवासी मायूस हैं, क्योंकि बारिश की बूँदों ने अब तक उनके नैनों को तर नहीं किया है। तापमान के मामले में शहर ने राजधानी भोपाल और महानगर इंदौर को भी पीछे छोड़ दिया है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री जो कि सामान्य से 3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रहा यह भी सामान्य से 1 डिग्री अधिक था। यदि बात भोपाल की करें तो यहाँ का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री था व इंदौर का अधिकतम तापमान 32.8 व न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री रहा। शहर में पश्चिमी हवाएँ 4 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज से बादलों का रुख बदलने और बारिश की संभावना है।
उमस ने किया हलाकान

सोमवार की सुबह से ही शहर में जो स्थित थी, उसके मुताबिक उमस ने लोगों को हलाकान कर दिया। निकलने वाले चिपचिपे पसीने के कारण न चाहते हुए भी लोग कूलर और एसी चलाने मजबूर हुए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Drought is falling, waiting for the rain


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post