रिटा. जीआरपीकर्मी के घर काम करने वाली महिला और एक अन्य युवती भी पॉजिटिव

रविवार को इटारसी शहर में कोरोना के दो केस और सामने आए। एक केस महिला का है, जो सूरजगंज वर्धमान शाॅपिंग मॉल गली में कोरोना पॉजिटिव परिवार के घर काम करने जाती थी। इस परिवार के रिटायर्ड जीआरपी कर्मी पुणे से लौटकर आए किंतु अपनी ट्रेवल हिस्ट्री की सूचना प्रशासन को नहीं दी। जबकि उन्हें बुखार आ रहा था। खांसी व थकावट भी थी। इस परिवार के पांच सदस्य कोरोना संक्रमित हैं।

दूसरा केस बजरंगपुरा के एक परिवार का है। नागपुर में इलाज करवाने गए रेलवे वेंडर के पिता की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। रविवार काे परिवार की युवती भी कोरोना संक्रमित हो गई जो नागपुर साथ में गई थीं।

सिविल हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. एके शिवानी ने बताया नागपुर से इस युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की सूचना मिली है। रविवार को इटारसी में चार सैंपल टेस्ट किए गए जिनमें एक रिपोर्ट पॉजिटिव व तीन नेगेटिव थीं। सूरजगंज की महिला के सैंपल की रिपोर्ट आने पर पता चला कि वह भी पॉजिटिव है। बताया गया कि यह महिला दूसरे घरों में भी काम करने जाती रही। जबकि प्रशासन ने उसे पहले ही होम क्वॉरेंटाइन रहने की हिदायत दी थी।

जिले में अब तक 54 लाेग पाॅजिटिव, 4 की हुई माैत

हाेशंगाबाद| जिले में फिर से काेराेना रिटर्न हाे रहा है। इटारसी में केस बढ़ रहे हैं। जिले में अब 12 एक्टिव केस हैं। काेराेना के शुरू हाेने के अभी तक कुल 54 लाेग काेराेना संक्रमित हुए थे। इनमें से 4 की माैत भी हाे चुकी है। जबकि 39 मरीज ठीक हाे चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने काेराेना किल अभियान में प्रतिदिन सामने अाने वाले संभावित लाेगाें के सैंपल लिए जा रहे हैं। रविवार काे 5 लाेगाें के सैंपल लिए हैं। जबकि शनिवार काे पेंडिंग 22 सैंपल में से रविवार काे 2 रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई हैं।

इटारसी में अब 7 हॉटस्पॉट ,12 एक्टिव मरीज

  • दर्जी मोहल्ला पुरानी इटारसी - 1
  • गोपालनगर सूरजगंज - 5
  • गली नंबर 1 फेस टू व्यंकटेश नगर- 1
  • बालाजी मंदिर के पास - 1
  • शक्तिनगर मालवीयगंज इटारसी - 1
  • सुहाग मैरिज हॉल के पीछे बजरंगपुरा इटारसी - 2
  • साईं नाथ कुंज गली सूरजगंज इटारसी- 1 मरीज है।

इटारसी शहर में अब होम डिलीवरी सुबह 4 घंटे होगी

  • किराना व राशन सामग्री की होम डिलीवरी सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक होगी। यह सामग्री नगरपालिका के माध्यम से ही कंटेनमेंट जोन में पहुंचाई जाएगी।
  • रविवार को मेडिकल स्टोर सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक खुलंेगे।
  • सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाना अनिवार्य है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rita GRP worker working at home and another young woman also positive


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post