बाल चिकित्सालय की बिजली बंद नहीं होगी, इमरजेंसी फीडर से जोड़ा

बाल चिकित्सालय और एमसीएच की बिजली अब बार-बार बंद नहीं होगी। बाल चिकित्सालय को इमरजेंसी फीडर से जोड़ा जा रहा है। इससे अस्पताल की सप्लाई व्यवस्था बाधित नहीं होगी और भरपूर बिजली मिलेगी। हर बार देखने में आता है कि बार-बार के बिजली बंद होने से चिकित्सकीय उपकरणों के रखरखाव के साथ स्टाफ को भी परेशानी होती है। वहीं मरीज भी हलाकान होते हैं।
इस महीने के आखिरी तक यह काम पूरा हो जाएगा। अभी बाल चिकित्सालय और एमसीएच की सप्लाई पोस्ट ऑफिस फीडर से जुड़ी है। चूंकि यह फीडर लंबा है। ऐसे में कही भी फॉल्ट होने या कोई काम होने पर बिजली बंद करना पड़ती है। इससे बाल चिकित्सालय की बिजली भी प्रभावित होती है लेकिन अब अस्पताल को इमरजेंसी फीडर में शामिल किया जा रहा है। पॉवर हाउस रोड स्थित सब स्टेशन से इसे विशेष कनेक्शन दिया जा रहा है। इसके लिए पोल और बिजली के तार लगा दिए हैं। थोड़ा बहुत काम बाकी है वो भी जल्द पूरा जाएगा। इसके बाद बिजली सप्लाई में सुविधा होगी और बिजली
बंद नहीं होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post