महाकाल सभा मंडप में पुजारी परिवार के युवक व तहसीलदार में झूमाझटकी

महाकाल मंदिर के सभामंडप में सोमवार को सवारी के पहले होने वाले पूजन के दौरान पुजारी महेश गुरु के भाई विजय पुजारी के पुत्र गोविंद और तहसीलदार सुनील पाटिल के बीच झूमाझटकी हो गई। इस दौरान गोविंद की बनियान भी फट गई। महेश पुजारी के अनुसार गोविंद सवारी में साथ जाना चाहता था। इसके लिए उसका पास भी बनवाया था। सभामंडप में पूजा स्थल पर जाने के दौरान तहसीलदार ने उसे रोक दिया। इस पर बहस होने लगी। गोविंद के पिता पं. विजय पुजारी और अन्य पुलिसकर्मियों ने दोनों के बीच झूमाझटकी देख उन्हें अलग किया।

घटना के समय एसपी मनोज सिंह भी सभामंडप में मौजूद थे। पुजारी परिवार ने घटना को लेकर उनसे बातचीत की। पं. महेश पुजारी ने कहा मामले को एसपी की जानकारी में ला दिया है। पिछले सोमवार को भी सभामंडप में पूजा स्थल पर जाने को लेकर पुजारियों के साथ पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों का विवाद हुआ था। इस पर सभी पुजारी वहां से हट गए थे। इधर तहसीलदार पाटिल से संपर्क की कोशिश की लेकिन उन्होंने मोबाइल रिसीव नहीं किया। पुजारी परिवार की ओर से शिकायत भी दर्ज नहीं कराई गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post