बाहरी सब्जी विक्रेताओं को रोकें, ज्ञापन दिया

कोरोना काल में नगर में हाट बाजार में बाहरी सब्जी विक्रेताओं को नगर में सब्जियों का विक्रय करने से रोके जाने की मांग की। ग्राम पंचायत प्रधान नरेंद्र कसेरा व पंचायत अधिकारी राधेश्याम सिसौदिया को नगर के 40 से अधिक सब्जी विक्रेताओं ने संयुक्त हस्ताक्षर से मांग पत्र देकर सुरक्षा की दृष्टि से तत्काल नगर में प्रवेश से रोकने की मांग की है। सब्जी विक्रेता संघ के रमेश साकलियां, मनोरमाबाई, कलाबाई, कंचनबाई, रामीबाई, अशोक सांकलिया, दुर्गाबाई, लक्ष्मण माली, चिंटू पांचाल आदि सब्जी विक्रेताओं ने पंचायत कार्यालय में ज्ञापन देते हुए कहा कोरोना काल में वैसे भी साप्ताहिक हाट बाजार आधिकारिक रूप से नहीं लगाया जा रहा है। इसके बावजूद आसपास के गांव सहित नागदा, महिदपुर, खारूआ, ताल सहित विभिन्न ग्रामों के सब्जी विक्रेता अनधिकृत रूप से नगर में आकर सब्जी का विक्रय कर रहे हैं। जिन्हें सुरक्षा की दृष्टि से तत्काल रोका जाना आवश्यक है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post