घायल बैंड संचालक ने शारीरिक तकलीफ से तंग आकर की खुदकुशी

तीन महीने पहले सड़क हादसे में घायल हुए बैंड संचालक ने शारीरिक तकलीफ से तंग आकर घर में फांसी लगा ली। उसने सुसाइड नोट में माता-पिता और पत्नी से माफी मांगी है और शारीरिक तकलीफ के कारण जान देने की बात लिखी है।
छत्रीपुरा पुलिस ने बताया मृतक का नाम कपिल (35) था। इसकी मल्हारगंज में बॉबी बैंड के नाम से दुकान है। तीन माह पहले कपिल सड़क हादसे में घायल हो गया था। उसे हाथ व पैर में गंभीर चोट लगी थी। इसके कारण उसे असहनीय दर्द होता था। वहीं लॉकडाउन के चलते बैंड पार्टी के ऑर्डर भी नहीं थे। इसके तनाव में रहता था। परिवार में पत्नी मीनाक्षी, तीन साल की बेटी और माता-पिता हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post