गीला-सूखा कचरा मिक्स हुआ तो होगी कार्रवाई : निगमायुक्त

नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की कमान अपर आयुक्त संदीप सोनी को सौंपे जाने के बाद निगमायुक्त ने सभी अधिकारियों की बैठक सिटी बस ऑफिस में ली। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि गीला-सूखा कचरा मिक्स होकर नहीं आना चाहिए। ऐसा होने पर संबंधित कार्रवाई की जाएगी।
निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने अधिकारियों से कहा, जोन व वार्ड में जहां-जहां पर भी जिन कर्मचारियों को लगाया गया है उसका पूरा चार्ट बनाकर उपलब्ध कराया जाए। स्वास्थ्य अधिकारी कचरा ट्रांसफर स्टेशन की लगातार माॅनीटरिंग व निरीक्षण करेंगे। स्वास्थ्य अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जितना भी सूखा कचरा आता है, वह कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर आकर सीधे ट्रेंचिंग ग्राउंड जाए। जीटीएस प्रभारियों ने बताया कि कई बार गीला-सूखा कचरा कम्पाटमेंट में लगे हुक खराब होने से मिक्स हो जाता है। इस पर निगमायुक्त ने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि उन्हें, दरोगा व कचरा संग्रहण वाहन के चालक व हेल्पर को प्रतिदिन यह देखना चाहिए कि कचरा संग्रहण वाहन के कम्पार्टमेंट में लगे हूक ठीक है या नहीं। खराब होने पर उन्हें वर्कशॉप से ठीक कराएं। मृत पशुओं के लिए प्रत्येक वार्ड में 50-50 काले पॉलीथिन बैग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर आयुक्त सोनी, अधीक्षण यंत्री एसबीएम महेश शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post