मंडी पुलिस पर फर्जी एंग्रीमेंट तैयार करवा मकान तुड़वाने का आरोप

मोहननगर की गली नंबर दो में रहने वाले कमल मालवीय 60 साल ने बुधवार को एसपी मनोजकुमार सिंह ने चिमनगंज मंडी पुलिस की शिकायत की। आरोप लगाया कि मंडी थाने की प्रधान आरक्षक सुल्ताना गोहर ने मृत भाई की पत्नी जो कि 20 साल से अलग है, के साथ मिलकर 27 जुलाई को कोठी पर फर्जी एंग्रीमेंट बनवा लिया और खुद ने ही मेरा मकान तुड़वा दिया। जबकि प्रापर्टी के पूरे दस्तावेज है और गोहर ने उक्त वृद्ध की बात तक नहीं सुनी। खड़े रहकर मकान तुड़वाया जबकि यह काम नगर निगम
का है लेकिन इसमें निगम वालों को कोई सूचना नहीं दी गई। वृद्ध मालवीय ने एसपी से गुहार लगाई कि मामले की पूरी सच्चाई पताकर निष्पक्ष जांच करते हुए मंडी थाने के दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। तीन दिन पहले भी गोहर के खिलाफ मोहनगर निवासी महिला सिसौदिया ने आईजी राकेश गुप्ता से शिकायत की थी कि उसने बहू के साथ घर में घुसकर उसे सामान ले जाने दिया व हमसे मारपीट की थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post