रतलाम में एडिशनल एसपी के रीडर सहित 11 नए पॉजिटिव

जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को एडिशनल एसपी के रीडर सहित 11 नए पॉजिटिव सामने आए। जिले में 477 संक्रमित मिल चुके हैं। इधर, एडिशन एसपी सहित स्टाफ के कुछ लोगों को क्वारेंटाइन किया है।
शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज से मिली रिपोर्ट में 11 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इनमें राजीव नगर के 62 साल के पुरुष, 25 साल की युवती, 24 साल का युवक, टाटा नगर का 12 साल का बालक, मिल्लतनगर का 58 साल का पुरुष, लक्ष्मीनगर का 34 साल का पुरुष, जावरा भीमाखेड़ी का 14 साल का बालक, कांडरवासा का 25 साल का युवक, धौंसवास निवासी 30 साल का पुरुष, शिवगढ़ नीमचौक की 45 साल की महिला, शिवगढ़ परनाला की 38 साल की महिला शामिल है। नए इलाकों में कंटेनमेंट बनाया जा रहा है।
मेडिकल कॉलेज से 10 लोग डिस्चार्ज- मेडिकल कॉलेज से शुक्रवार को 10 मरीजों को डिस्चार्ज किया। अब तक 386 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। रिकवरी रेट 80.92% है।
730 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार- जिले में अभी 730 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है। इनमें से 716 लोगों की रिपोर्ट मेडिकल कॉलेज से तो वहीं, 14 लोगों की रिपोर्ट जिला अस्पताल की ट्रू नॉट मशीन से आना है। अगस्त में पहला मौका है, जब 700 से ज्यादा रिपोर्ट पेंडिंग है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
11 new positives including additional SP's readers in Ratlam


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post