डीजल की बढ़ती कीमत और कोविड 19 के दरमियान टैक्स छूट नहीं मिलने से ट्रासंपोर्टर नाराज है। उन्होंने 10 अगस्त से ट्रकों के चक्काजाम का फैसला लिया है। 12 अगस्त के बाद भी मांगें पूरी नहीं होती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल से आवश्यक वस्तुओं सहित अन्य सामान की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।
ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) के आह्वान पर ट्रांसपोर्टर चक्काजाम कर रहे हैं। पूरे देश में एक साथ चक्काजाम होगा और ट्रांसपोर्टरों सामान की आपूर्ति नहीं करेंगे। शुरुआत में 10 से 12 अगस्त तक आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद भी मांगें नहीं मानी तो आगे आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रवक्ता प्रदीप छिपानी ने बताया कोरोना ने परिवहन व्यवसाय चौपट कर दिया है। इसके बाद भी सरकार हमसे बीमा, टैक्स मांग रही है, जबकि लॉकडाउन के चलते चार महीने से कारोबार ठप है। उपर से डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। यह 14 रुपए प्रति लीटर तक डीजल महंगा हो गया है। इससे आपूर्ति में दिक्कत आ रही है। हम सरकार से कोविड 19 के समय के टैक्स में छूट देने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार मानने को तैयार नहीं है। अभी भी पूरी तरह से कारोबार नहीं चल पा रहा है। इसे लेकर चक्काजाम का फैसला लिया है। चक्काजाम 10 से 12 अगस्त तक रहेगा। इसके बाद भी मांगें नहीं मानी तो आगे आंदोलन तेज किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today