हाकर्स जोन के लिए प्रशासन ने किए दो स्थान चिन्हित, जगह की कमी से फिर होगी दिक्कत

अतिक्रमण मुहिम के दौरान पुराने भोपाल-इंदौर हाईवे के नए बस स्टैंड से लेकर अलीपुर तक सड़क किनारे से गुमठी व ठेले पर व्यवसाय करने वालों को हटाया गया था। जिससे वह बेरोजगार होकर घूम रहे हैं। शुक्रवार को एसडीएम रवि वर्मा ने सुभाष ग्राउंड से लगी जगह पर हाकर्स जोन बनाते हुए वहां पर गुमठी व ठेलों को व्यवस्थित कराया। दूसरा हाकर्स जोन पुराने बस स्टैंड के पास नपा शापिंग कांप्लेक्स के पास बनाया गया है। हालांकि दोनों स्थानों पर जगह की कमी परेशानी बन सकती है।
पिछले दिनों पुराने हाईवे सड़क किनारे का अतिक्रमण प्रशासन ने सख्ती से हटाकर सफाई कार्य कराया था। यहां पर गुमठी व ठेले वाले रोजगार से लगे हुए थे। इन स्थानों पर दोबारा कब्जा न हो इसके लिए एसडीएम व नपा अमला डेली मानिटर्रिंग करता है। जिन लोगों को हटाया गया था उनके लिए जनपद शापिंग कांप्लेक्स की बंद पड़ी दुकानों के सामने हाकर्स जोन बनाकर जगह दी गई थी। उसी दिन यहां के दुकानदारों ने इसका विरोध कर दिया था। दूसरे दिन ठेले लगने लगे तो विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। इसे देखते हुए प्रशासन ने इंदौर नाके के सामने जगह चिन्हित की थी। हालांकि यहां पर जगह की कमी व अन्य कारणों के चलते उसमें फेरबदल कर दिया तथा वहां पर तार फेंसिंग कर दी थी। वहीं दूसरा हाकर्स जोन सुभाष ग्राउंड के पास दी गई थी। हालांकि यहां पर गुमठी आदि रख दी गई थी, लेकिन वह तभी से बंद पड़ी हुई थीं। इस वजह से सड़क किनारे गुमठी व ठेलों पर अपना छोटा व्यापार कर परिवार का पालन-पोषण करने वालों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उनके परिवार के सामने पेट भरने की समस्या खड़ी हो गई है।

एसडीएम ने गुमठियों को कराया व्यवस्थित
शुक्रवार की सुबह एसडीएम रवि वर्मा, तहसीलदार आरएस मरावी व नपा सीएमओ एनके परसनिया सुभाष ग्राउंड के हाकर्स जोन पहुंचे। नपा अमले व गुमठीधारियों को बुलाकर उन्हें व्यवस्थित कराया। यहां पर तीन लेन में गुमठी व ठेले लगाकर व्यापार कर सकेंगे।
हाकर्स जोन में मिलेगी सुविधा
^अतिक्रमण मुहिम में जो रेहडी वालों को हटाया गया था उनके लिए जगह चिन्हित कर दी गई है। दो स्थानों पर हाकर्स जोन बनाए गए हैं। जिसे उन्हें भी सुविधा होगी।
-रवि वर्मा,एसडीएम।

वाहन पार्किंग की जगह बनेगा दूसरा हाकर्स जोन
एसडीएम रवि वर्मा ने बताया कि पुराने हाईवे से जितने भी गुमठी व ठेले पर व्यापार करने वालों को हटाया था उन्हें दोनों हाकर्स जोन पर जगह दी गई है। नपा शापिंग कांप्लेक्स के पास वाली गली को लोगों ने वाहन पार्किंग बनाया है उसे हटाकर यहां पर हाकर्स जोन बनाया जाएगा।
जगह की रहेगी कमी
गुमठी व ठेला व्यापारियों का कहना है कि दोनों हाकर्स जोन में जगह की काफी कमी है। इस कारण यहां पर पहली बात तो ग्राहकी होना मुश्किल है। वहीं जगह की कमी से दिक्कत आएगी।
अभी तक ठप पड़ा कामकाज
सड़क किनारे धंधा कर परिवार का पालन पोषण करने वाले सतीश सेन, वाहीद खां, दिनेश कुमार, साबिर ने बताया कि जबसे हमें हटाया गया है हमारा कामकाज शुरूनहीं हो सका है। जिससे हमें परेशानी हो रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Administration has identified two places for hawkers zone, lack of space will cause trouble again


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post