शहर में झमाझम, तीन घंटे में 1.3 इंच पानी बरसा, अरब सागर से आई नमी के कारण बना सिस्टम

शुक्रवार को दिनभर उमस के बाद शाम को मौसम एकदम से बदल गया। पश्चिमी हवाओं ने शहर का रुख किया। ये हवाएं अपने साथ अरब सागर की नमी भी साथ लाईं। नतीजा यह हुआ कि शाम 5 बजे से शुरू हुई बारिश पौने आठ बजे तक होती रही। आंकड़ों में यह 1.3 इंच दर्ज हुई। जुलाई की शुरुआत में भी ऐसा ही पानी गिरा था। महीने के आखिरी दिन भी बारिश वैसी ही हुई। मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला का कहना है कि अरब सागर में बने सिस्टम का एक-दो दिन और असर रहेगा।

आगे क्या : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से अगस्त में आस
शुक्ला के मुताबिक, मानसून अब ट्रैक पर आ रहा है। बंगाल की खाड़ी में एक सिस्टम बन रहा है। 4-5 अगस्त तक सिस्टम प्रदेश में एक्टिव हो जाएगा। इससे इंदौर को भी पानी मिलेगा। जुलाई में कम बारिश की पूर्ति अगस्त में होने के आसार हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बीआरटीएस पर शाम 7.30 बजे का दृश्य।


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post