पुलिस ग्राउंड पर नहीं हाेगा 15 अगस्त का कार्यक्रम

इस बार पुलिस परेड ग्राउंड पर 15 अगस्त काे कार्यक्रम नहीं हाेगा। राज्य शासन ने प्रदेश में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन के सिलसिले में रूपरेखा तय कर दी है। राज्य स्तर, जिला, जनपद पंचायत और पंचायत मुख्यालयों पर किए जाने वाले आयोजन शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही किए जाएंगे। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देश अनुसार राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 9 बजे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में ध्वजारोहण कर प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे। इस संबोधन को प्रदेश के सभी जिलों में लाइव टेलीकॉस्ट के माध्यम से सुना जा सकेगा। जिला स्तर पर कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी जाएगी। इसके बाद राष्ट्रगान का गायन होगा। कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में मुख्यमंत्री चौहान के संबोधन के सीधे प्रसारण को सुनने की व्यवस्था की जाएगी। जिला स्तर पर कलेक्टर कार्यालय, जिला पंचायत, नगर निगम, नगरपालिका, नगर परिषद, जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत कार्यालयों में ध्वजारोहण और राष्ट्रगान का कार्यक्रम प्रातः 8ः45 बजे तक अनिवार्य रूप किया जाएगा। सभी शासकीय कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post