रातभर में ढाई इंच बारिश, अब तक कुल 17.6 इंच, पिछले साल के मुकाबले 0.4 इंच ज्यादा

तहसील में करीब पखवाड़े भर बाद एक साथ ढाई इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। सावन में बारिश के लंबे ब्रेक के बाद अब भादाै में बारिश की उम्मीद जताई जा रही थी। ऐसे में भादाै मास के दूसरे ही दिन बुधवार देर रात से गुरुवार सुबह तक में ढाई इंच बारिश दर्ज की गई। इस बारिश से अब किसानाें सहित सभी लोगों ने राहत महसूस की। तहसील में बुधवार देर रात से लेकर गुरुवार सुबह 8 बजे तक चालू मानसून सत्र में 64 मिमी बारिश दर्ज की गई।

जिसके बाद अब तक चालू मानसून सत्र में 441.95 मिमी बारिश दर्ज हाे चुकी है। जबकि पिछले साल इस अवधि में 431 मिमी बारिश दर्ज हुई थी। जिससे पिछले साल के मुकाबले अब रातभर की बारिश के बाद 10.95 मिमी ज्यादा बारिश हाे चुकी है। वहीं जुलाई की औसत 16 इंच बारिश का कोटा भी अगस्त के पहले सप्ताह में पूरा हाे गया है। रातभर की बारिश के बाद सुबह से ही किसान खेताें में अपनी फसल काे व्यवस्थित करने में जुट गए। बारिश की लंबी खेंच के साथ ही उमस व गर्मी से किसानाें की फसलों काे खासा नुकसान हाे रहा था। अब बारिश का यह पानी फसलों काे 10 दिन तक काम आ सकेगा।

न्यूनतम व अधिकतम तापमान में रहा सिर्फ पांच डिग्री का फर्क

देर रात हुई बारिश के बाद माैसम में भी ठंडक महसूस हुई। बारिश के चलते अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री का फर्क रहा। जिसमंे अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं बुधवार के मुकाबले गुरुवार काे अधिकतम तापमान में भी 2 डिग्री की गिरावट आई।

जामली तालाब की 100 फीट वेस्ट वियर में से 7 हिस्सों से बहा पानी

इधर बारिश के बाद महू-मानपुर मार्ग स्थित जामली तालाब की वेस्ट वियर से भी पानी बह निकाला। हालांकि तालाब की वेस्ट वियर करीब 100 फीट लंबी है। जिसमें से करीब 7 फीट के हिस्से से तालाब अाेवरफ्लाे हुआ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जामली तालाब की वेस्ट वियर से इस तरह झरने के रूप में बहा पानी।


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post