बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के सक्रिय हाेने से पिछले 24 घंटे में हाेशंगाबाद शहर में भारी बारिश हुई है। शहर में 6.5 इंच बारिश हुई है। इसमें रात काे 4.5 इंच बारिश हुई है। गुरुवार काे दिन में करीब 2 इंच बारिश हुई है। नर्मदा का जलस्तर अभी सेठानीघाट पर 935 फीट है। माैसम अजय शुक्ला के अनुसार अभी मप्र के ऊपर चक्रवात बनने वाला है। इससे 9 अगस्त के बाद फिर तेज बारिश हाेगी। गुरुवार काे सुबह भी 1 बजे से 2 बजे तक भारी बारिश हुई है। गुरुवार को करीब 2 इंच बारिश हुई है।
जिले में अब तक 17 इंच बारिश, पिछले साल से 9 इंच कम
जिले में इस बार बारिश कम हाे रही है। इस बार मानसून 14 जून काे अाया था। तब से अब तक सामान्य बारिश 17 इंच हाे गई है। पिछले साल मानसून 24 जून काे अाया था। तब से लेकर 6 अगस्त तक 26 इंच बारिश हाे गई थी। यानि इस बार अभी तक 9 इंच बारिश कम हुई है। जिले की सामान्य बारिश 52 इंच है। अभी बारिश के 50 दिन से ज्यादा बाकी हैं। जिले में पिछले 2 से रुक-रुक कर बारिश हाे रही है। दाे दिन में 2 इंच सामान्य बारिश हाे गई है। 4 अगस्त तक बारिश 15 इंच थी। अब 6 अगस्त काे बारिश 17 इंच पर पहुंची है। बारिश अभी रुक-रुक कर हाेने का अनुमान है।
तवा बांध का जलस्तर
तवा बांध का जलस्तर 1131 फीट है। पिछले साल इस समय तक तवा बांध का जलस्तर 1148 फीट था। यानी 17 फीट पानी ज्यादा था। अभी तवा बांध भरने के लिए 35 फीट पानी की जरूरत है। यदि तेज बारिश हाेती रही ताे अगस्त में फिर से गेट खुल सकते हैं। पिछले साल गेट 14 अगस्त काे खुले थे।
धान की राेपाई पूरी
जिले में दाे दिन की बारिश से धान फसल काे सबसे ज्यादा फायदा हुअा है। धान की फसल की राेपाई पूरी हाे गई है। कृषि उप संचालक जितेद्र िसंह ने बताया कि दाे दिन की बारिश से फसल काे बहुत फायदा हुअा है। धान की राेपाई जाे 30 प्रतिशत रुकी थी पूरी हाे गई, वहीं साेयाबीन की फसल काे भी पानी मिलने से फायदा हुअा है।
घर पर गिरा गुलमाेहर का पेड़, टीन शेड में दबा रहा मकान मालिक
हाेशंगाबाद| जुमेराती क्षेत्र में बुधवार की रात काे बारिश के दाैरान पशु चिकित्सालय परिसर में लगा गुलमाेहर का पेड़ दाे मकानाें पर गिर गया। घटना के समय घर के अंदर रहे मकान मालिक तुलसी ठाकुर(52) अपने कमरे में अाराम कर रहे थे। हालांकि टीन शेड हाेने के कारण वह दबे नहीं लेकिन वह फंस गए। जिन्हें माेहल्ले वालाें ने मशक्कत कर बाहर निकाला। गुरुवार काे नपा की टीम ने मकान के उपर गिरे पेड़ काे काटकर हटाया। दाेनाें मकानाें मंे एक तुलसी ठाकुर अाैर दूसरा प्रकाश ठाकुर का है। इस घटना में तुलसी ठाकुर काे मामूली चाेट अाई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today