महिलाओं और परिजनों को दी जा रही जानकारी

बेहड़ीढाना एक और तीन में कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए जागरूकता कार्यक्रम चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कंचन पांडे और विमल रावल ने स्तनपान का महत्व वार्ड के गली, मोहल्लों में धात्री एवं गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों को बताया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि जन्म के तुरंत बाद सबसे पहले मां का दूध बच्चे को पिलाया जाए। 6 माह तक केवल बच्चे को स्तनपान ही कराया जाए। 6 माह के बाद मां के दूध के साथ बच्चे को ऊपरी आहार दिया जाए। यह उसके सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी होता है। मां अपना स्तनपान 2 साल तक जारी रखे। कुपोषण को दूर करने में मां का दूध ही सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। उन्होंने बताया यह जागरूक अभियान 1 अगस्त से 7 अगस्त तक जारी रहेगा। अभियान के दौरान फ्रेंडशिप बैल्ट व बैच लगाकर माताओं को समझाइश दी जा रही है। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ सुपरवाइजर अनामिका छारी भी शामिल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Information being given to women and family members


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post