आदमगढ़ बड़ी पहाड़िया के पास टर्निंग पर गुरुवार दाेपहर को बारिश के कारण एक नीलगिरी का पेड़ गिर गया। पेड़ बीच राेड पर गिरने के कारण राेड पर जाम लग गया। जाम में इटारसी की अाेर से अा रही एक एंबुलेंस फंसी हुई थी। एंबुलेंस काे फंसा देखकर अादमगढ़ पहाड़िया के पास बनी बस्ती किशनपुरा में रहने वाले करीब 8 से 10 लाेगाें ने यातायात बाधित कर रही पेड़ की डालियाें काे काटकर राेड पर लग रहा जाम खुलवाया। बस्ती वासियाें की यह सराहनीय पहल से एंबुलेंस समय पर निकल पाई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tags:
breaking news