शहर में लगातार जारी रिमझिम फुहारों ने मौसम में ठंडक घोल दी है। बुधवार को बादलों की वजह से सूर्य के दर्शन ही नहीं हुए। रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण अब दिन और रात के तापमान में 6.5 डिग्री का अंतर बचा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री दर्ज किया गया था। दोनों तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम रिकॉर्ड में लिया। सुबह की आर्द्रता 98% और शाम की आर्द्रता 82% रही।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tags:
breaking news