इंदौर और बेंगलुरू के बीच फ्लाइट 9 अगस्त से शुरू, सप्ताह में तीन दिन रहेगी

इंडिगो एयरलाइंस इंदौर-बेंगलुरू के बीच 9 अगस्त से नई फ्लाइट शुरू करेगी। यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन चलेगी। इस फ्लाइट के शुरू होने से इंदौर-बेंगलुरू के बीच यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।
ये रहेगा शेड्यूल

  • बेंगलुरू से सुबह 9.55 बजे रवाना होगी। इंदौर आएगी 11.50 बजे।
  • इंदौर से दोपहर 12.30 बजे रवाना होगी। बेंगलुरू पहुंचेगी 2.30 बजे।
  • फ्लाइट : बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी।

इंदौर-कोलकाता फ्लाइट शुरू इंदौर-कोलकाता के बीच इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट गुरुवार से शुरू हुई। पहले ये फ्लाइट 26 जुलाई से शुरू होने वाली थी। हालांकि लॉकडाउन के कारण इसे आगे बढ़ा दिया था। फ्लाइट गुरुवार, शुक्रवार अौर रविवार को चलेगी। कोलकाता से फ्लाइट सुबह 9.20 बजे रवाना होगी। सुबह 11.40 बजे इंदौर आएगी। इंदौर से फ्लाइट दोपहर 12.20 बजे रवाना होगी। दोपहर 2.30 बजे कोलकाता पहुंचेगी। लॉकडाउन के बाद से इंदौर से 26 फ्लाइट की आवाजाही हो रही थी। इनमें दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद आदि रूट पर थी। पहले 90 से ज्यादा फ्लाइट का संचालन होता था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Flight between Indore and Bengaluru starts from August 9, will be three days a week


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post