अस्पताल से मरीज डिस्चार्ज हुए तो राखी बांधी और पौधे लगवाए

शनिवार को दो अस्पतालों से 95 मरीज डिस्चार्ज हुए। इनमें इंडेक्स के 60 और अरबिंदो के 35 हैं। स्वस्थ होने वालों में अरबिंदो से तीन वर्षीय ध्रुव गुप्ता से लेकर 84 वर्षीय अमोलक जैन भी हैं। त्योहारों के समय स्वस्थ हुए लोगों में प्रसन्नता देखी गई। डॉ. आयुषी उदय देशमुख, ट्रस्टी, सद्गुरु दत्त धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट ने इंडेक्स अस्पताल जाकर मरीजों का हौसला बढ़ाया। डॉ. आयुषी ने बताया कई मरीज ऐसे थे जो काफी मायूस थे। जब उन्हें यहीं राखी बांधकर मुंह मीठा कराया तो उनके चेहरे पर खुशी खिल उठी। कुछ मरीजों से पौधे भी लगवाए। इस मौके पर इंडेक्स अस्पताल के एडिशनल डायरेक्टर आरसी यादव, डॉ. अजयसिंह ठाकुर आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
When patients are discharged from hospital, tie rakhi and get saplings planted


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post