खारकला बस स्टैंड के पास पुरानी रंजिश की बात पर शुक्रवार रात दस बजे आरोपी महेश पिता नारायण गुर्जर ने महिला और उसके पति के साथ मारपीट कर महिला के कपड़े फाड़ दिए। घटना के बाद खालवा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354, 294, 323 के तहत केस दर्ज किया। आरोपी को शनिवार दोपहर कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tags:
breaking news