सिरोल थाना क्षेत्र के हुरावली स्थित जाटव मोहल्ला में डेढ़ माह पूर्व घर में घुसकर पारस जौहरी की हत्या के मामले में पड़ताल के लिए पुलिस अधीक्षक अमित संांघी शुक्रवार को सिरोल स्थित घटना स्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। एसपी अमित सांघी ने घटना स्थल पर निरीक्षण करते हुए अब तक की गई पड़ताल की जानकारी भी ली। श्री सांघी के साथ एएसपी सुमन गुर्जर व थाना प्रभारी भी मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि पारस जौहरी की लगभग डेढ़ माह पूर्व अाधी रात में घर की दूसरी मंजिल पर घुसकर हमलावरों ने धारदार हथियारों से हमलाकर हत्या की थी। इस मामले में मृतक परिजनों ने करीब एक किलोमीटर दूर रहने वाले पांच आरोपियों पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस जब घटना के बाद आरोपियों के घर पर पहुंची तो वह सोते मिले। मामला संदिग्ध होने पर पुलिस मामले की पड़ताल हर एंगल से कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tags:
breaking news