एसडीएम बोले- सारे नगर को क्यों बुलाया, उपायुक्त बोले- ये निगमकर्मी हैं, इन्होंने ही यहां तैयारी की है

पार्श्व गायक और कलाकार किशोर कुमार का जन्मदिन मंगलवार को सादगी के साथ मनाया गया। सुबह से किशोर दा के कुछ प्रशंसक समाधि के दर्शन करने पहुंचे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए यहां पुलिस बल तैनात रहा। समाधि स्थल का मुख्य प्रवेश द्वार बंद रहा। सीमित लोग आने के कारण एक-एक कर लोग छोटे दरवाजे से समाधि स्थल पहुंचे। सुबह 11.45 बजे यहां कलेक्टर अनय द्विवेदी पहुंचे। किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच के सदस्यों के साथ कलेक्टर ने समाधि पर दूध-जलेबी का भोग लगाया और श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए हाथ जोड़कर नमन करते हुए कुछ ही देर में चले गए। इस दौरान मंच अध्यक्ष रणवीर चावला, आशीष चटकेले ने कलेक्टर को बताया कि शाम को वर्चुअल किशोर नाइट कार्यक्रम किया जाएगा। यह कार्यक्रम किशोर कुमार के नाम से फेसबुक पेज के माध्यम से किया जाएगा। इस पर कलेक्टर ने सहमति दे दी। इसमें पार्श्व गायिका सुजाता त्रिवेदी ने लाइव प्रस्तुति दी। इससे पहले समाधि स्थल पर एसडीएम संजीव केशव पांडे और तहसीलदार प्रतापसिंह अगास्या पहुंचे। निगम कर्मचारियों को देख एडीएम नाराज हो गए। आक्रोशित होते हुए उन्होंने उपायुक्त दिनेश मिश्रा से कहा कि सारे शहर को क्यों बुलाया। यह सुन उपायुक्त ने कहा कि ये निगम के कर्मचारी हैं। चार दिन से ये लोग यहां तैयारी कर रहे हैं। कार्यक्रम होने के बाद सबकुछ व्यवस्थित भी इन्हें को करना है। उपायुक्त की बात सुन एसडीएम ने निगम के प्रभारी बाजार अधिकारी अशोक तारे से कहा भैया आप लोग निकलो तो, चलो जाओ। इस घटनाक्रम से निगम कर्मचारियों में रोष हैं। उनका कहना है कि शहर में होने वाले शासकीय कार्यक्रमों की तैयारियां हमसे ही कराई जाती है। काम होने के बाद अक्सर इसी तरह का बर्ताव निगम के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ होता है।

इन्होंने गीत गुनगुनाए, अर्पित की श्रद्धांजलि
एसपी विवेक सिंह, यातायात डीएसपी संतोष कौल, पंधाना विधायक राम दांगोरे, गायक योगेश मीणा ने किशोर दा के गीत गुनगुनाए। कोतवाली टीआई बीएल मंडलोई, एनके दवे, अश्विन गुप्ता, हरजीत नेगी सहित अन्य लोगों ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए श्रद्धांजलि दी।

एक वर्ष में समाधि पर होगा स्थायी शेड का निर्माण
कार्यक्रम में विधायक राम दांगोरे ने कहा कि किशोर प्रशंसकों की लंबे समय से यह मांग है कि समाधि के ऊपर एक आधुनिक स्थायी शेड का निर्माण किया जाए। धूप और पानी से समाधि को सुरक्षित रखा जा सके। किशोर दा के जन्मदिवस पर मैं घोषणा करता हूं कि विधायक निधि से किशोर दा की समाधि पर आकर्षक शेड निर्माण करवाया जाएगा।
स्मारक का किया जाएगा विकास
विधायक देवेंद्र वर्मा ने कहा कि किशोर दा की समाधि व किशोर स्मारक के पास ही मुक्तिधाम भी है। हम इस वर्ष प्रयास कर रहे हैं कि दाह संस्कार का स्थान परिवर्तन कर आगे आबना नदी के समीप नया मुक्तिधाम बनाकर सड़क बना दी जाए, ताकि मुक्तिधाम अलग हो सके और किशोर दा का स्मारक व समाधि स्थल अलग हो जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
SDM said - Why called the whole city, Deputy Commissioner said - These are corporators, they have prepared here


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post