शुक्रवार को क्षेत्र के आदिवासी युवाओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम एसडीएम डीएस तोमर को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में मांग की है कि हरदा में आदिवासी बालिका का अपहरण किया गया। इसके बाद गैंगरेप कर उसकी हत्या कर दी। उक्त घटना की उच्च स्तरीय जांच की जाए। साथ ही आदिवासी नेता मनमोहन शाह वट्टी की संदिग्ध अस्पताल में हुई मौत की घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।
आदिवासी युवाओं ने बताया कि 13 जुलाई को सिराली थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलिया खुदिया निवासी 15 बर्षीय नाबालिग का अपहरण किया गया था। जिसका कंकाल ही मिला। आदिवासी समुदाय ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। साथ ही आदिवासी समुदाय के राष्टीय स्तर के नेता मनमोहन शाह वट्टी की मृत्यु भी अस्पताल में हो चुकी है। इससे आदिवासी समुदाय को संदेह है कि उनकी मृत्यु न तो प्राकृतिक है और न ही कोरोना संक्रमण से बल्कि यह भी साजिश के तहत हुआ है। ज्ञापन में दोनों घटनाओं की उच्च स्तरीय जांच की मांग व दोषियों पर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में विजेंद्र उइके, जितेंद्र उइके, संतोष कक्का, सूरत, ओम पटेल आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today