बीना में ट्रैक धंसा, 1 घंटे खड़ी रही कुशीनगर एक्सप्रेस; दमोह में रेलवे स्टेशन पर गिरा पेड़

सागर में गुरुवार को मानसून ने जोरदार दस्तक दी। जिलेभर में बारिश हुई। बीना खुरई में ज्यादा नुकसान हुआ। बीना में सागर गेट के पास रेलवे ट्रैक धंस गया है। वहीं आगासौद रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिर जाने के कारण रेल यातायात बाधित हुआ। दमोह में स्टेशन के पास लगा पेड़ रेलवे भवन पर गिर गया। बाकी चार जिले छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना और निवाड़ी में जल्द ही मानसून सक्रिय होने की उम्मीद है।
बीना के सागर गेट धंसने के कारण ट्रैक से धीमी गति में ट्रेनों को निकाला गया। झांसी रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने के कारण करीब डेढ़ घंटे तक बंद रहा। इस दौरान स्थानीय रेलवे स्टेशन पर कुशीनगर एक्सप्रेस करीब एक घंटे तक खड़ी रही। सूचना मिलते ही एडीईएन डीपी द्विवेदी एवं पीडब्ल्यूआई बीके यादव मौके पर पहुंचे और पोकलेन मशीन एवं रेलवे गैंगमैनों की मदद से रेलवे ट्रैक का मरम्मत कार्य किया गया। इस ट्रैक पर से ट्रेनों को धीमी गति करीब 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनों को निकाला गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Track dhansa in Bina, Kushinagar Express standing for 1 hour; A tree fell at the railway station in Damoh


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NbmtZX
Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post