घर-घर जाकर बताईं केन्द्र सरकार की उपलब्धियां

प्रधानमंत्री नरेेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत वाली केंद्र सरकार 2.0 के एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश भाजपा के नेत्रत्व के निर्देशानुसार सोशल डिस्टेंशिंग का पालन करते हुए बूथ स्तर पर दो दो कार्यकर्ताओं नं तीन दिवसीय जनसंपर्क अभियान की शुरूआत सिहोरा खितौला के वार्ड क्रमांक 12 के बूथ क्रमांक 181,182 से की गई। मंडल अध्यक्ष माधव मिश्रा एवं संदेश विश्वकर्मा द्वारा की गई एवं मण्डल अध्यक्ष द्वारा समस्त बूथ अध्यक्षों पदाधिकरियों वरिष्ठ कनिष्ठ कार्यकर्ताओं से अपने अपने बूथ पर घर घर जनसंपर्क अभियान चलाकर आम जन को मोदी के नेतृत्व में कार्य कर रही केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुँचाने तथा कोरोना महामारी के प्रति सावधानी रखने जागरुक करने का आह्वान किया।

बरेला में भी हुआ संपर्क कार्यक्रम -

प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के एक साल पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर- घर जाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर- घर जा कर दी। साथ ही बरेला नगर, घनपुरी, पड़वार, प रतला,उमरिया कुड़ारी,खेरी,बैरागी, इंद्रा पिपरिया, बम्हनी,देवरी,पहाड़ी खेड़ा, दूंगा मेहगांव,लेहगी सिहोरा,आदि गावो में पत्रक का वितरण किया गया। इस अवसर पर बरेला मंडल अध्यक्ष प्रतीक दुबे,मंडल प्रभारी गणेश पटेल,दया शंकर उपाध्याय,सोनू सोनकर, सुरेंद्र दुबे, मुनि विश्वकर्मा, कृष्णा बर्मन, राजकुमार गोदिया आदि उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Go door to door, tell the achievements of the central government


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fDHPvo
Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post