घर की अहमियत तो हर वर्ग के लिए हमेशा से रही है लेकिन लॉकडाउन के दौरान सामने आई समस्याओं के कारण अपने घर की अहमियत में वृद्धि हुई है। अब लोग महानगरों की बजाय टियर-2 शहरों को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिसमें अपनी विशेषताओं के कारण इंदौर लोगों की पहली पसंद है। शहर की विभिन्न लोकेशन में अपने घर की जरूरत को पूरा करने के लिए दैनिक भास्कर होम उत्सव की शुरुआत 19 जून से हो रही है। जिसके अंतर्गत प्रीमियम टाउनशिप में बड़े ऑफर्स के साथ प्रॉपर्टी उपलब्ध करवाई जाएगी।
इस दौरान खरीदार रहने और निवेश के उद्देश्य से अपने बजट में फ्लैट, प्लाॅट एवं डुप्लेक्स कई फायदों के साथ खरीद सकते हैं। गौरतलब है कि रिवर्स माइग्रेशन के प्रभाव के बाद लोग रहने के लिए टियर-2 शहरों की ऐसी टाउनशिप को प्राथमिकता दे रहे हैं जो सभी सुविधाओं से परिपूर्ण सुरक्षित कैंपस में स्थित हो। यह होम उत्सव 19 जून से 28 जून तक चलेगा, इस दौरान मिलने वाले ऑफर्स और प्रोजेक्ट की जानकारी के लिए कल से विज्ञापन प्रकाशित किए जाएंगे।
वर्तमान में प्रॉपर्टी खरीदने पर होंगे कई ‘फायदे ’
- होंगे बड़े फायदे होम उत्सव के दौरान प्रत्येक प्रॉपर्टी पर मिलेंगे कई बड़े ऑफर्स। यानी प्रॉपर्टी खरीदने के लिए सबसे अच्छे दिन साबित होंगे।
- होम लोन की सर्वकालिक कम दर पहली बार होम लोन की ब्याज दरें 7 फीसदी के आसपास हैं। साथ ही वर्तमान समय में कई बैंकों में भी ब्याज दरें घटी हैं।
- प्रधानमंत्री आवास योजना की समय सीमा 2021 तक की गई है, जिसके तहत घर खरीदने वालों को 2.67 लाख रुपए तक की सब्सिडी।
- 30 जून तक पंजीयन शुल्क में छूट जारी रहेगी। खरीदार सरकार की टैक्स बेनिफिट स्कीम का फायदा भी ले सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CizAq9