शहर में जरूरतमंद को रक्त दिलवाने के बदले उनसे रुपए ऐंठने वाले लोग लगातार सक्रिय हैं। बुधवार को ऐसे ही एक मामले में एक परिवार से युवक ने 3 यूनिट रक्त के 6 हजार रुपए ले लिए। हालांकि, शहर में सक्रिय रक्तदाताओं की टीम ने युवक को पकड़ा।
दसई गांव से दुर्घटना में घायल व्यक्ति का इलाज करवाने के लिए एक परिवार रतलाम के निजी अस्पताल में अाया था। उन्हें डॉक्टर ने 3 यूनिट रक्त की जरूरत बताई थी। ऐसे में परिवार के सदस्य रामप्रसाद रक्त का इंतजाम करने के लिए निकले। वे एक ऑटो चालक के संपर्क में आए। ऑटाे चालक ने तीन यूनिट रक्त के बदले युवक से 6 हजार रुपए वसूल लिए। मामले का खुलासा तब हुआ जब संबंधित को 1 यूनिट रक्त की ओर जरूरत लगी। ऐसे में युवक रामप्रसाद सक्रिय रक्तदाता ग्रुप रक्तदान जीवनदान की टीम के संपर्क में आया। टीम ने युवक को रक्त की व्यवस्था करवाई, तब युवक ने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। इधर, टीम के सदस्य संबंधित युवक को पकड़कर पुलिस के पास भी लेकर गए और ग्रामीण व्यक्ति से लिए गए रुपए वापिस दिलवाए। रक्तदान जीवनदान टीम के दिलीप भंसाली, राजेश पुराेहित, सुनील गोयल, दीपक पांचाल, लक्की पांचाल ने युवक को पकड़ा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30RXzGJ