30 के बाद प्लेटफॉर्म टिकटों को देने पर निर्णय

कोरोना वायरस के दौरान भीड़-भाड़ वाले इलाके से दूर रहने की सलाह के बाद रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकटों की कीमत में इजाफा कर दिया गया था। फिलहाल अभी सागर से निकलने वाली 2 ट्रेनों के संचालन के दौरान रेलवे अभी प्लेटफॉर्म टिकट जारी नहीं कर रहा है, लेकिन 30 जून के बाद इस पर फैसला लिया जा सकता है। अफसरों ने इसकी प्लानिंग शुरू कर दी है।
दरअसल, मार्च में प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 10 रुपए से बढ़कर 50 रुपए कर दी थी। टोटल लॉकडाउन के बाद 1 जून से ट्रेनों को परिचालन फिर से शुरू किया गया। इन 18 दिनों में सागर से दो ट्रेनें गौड़वाना और कामायानी एक्सप्रेस ही निकल रही है। इनमें केवल यात्रा टिकट ही जारी किए जा रहे हैं। जबकि काउंटर ओपन होने के बाद प्लेटफॉर्म टिकट नहीं दिए जा रहे हैं। चर्चा है कि 30 जून के बाद जहां कुछ अन्य ट्रेनें और बढ़ाई जा सकती है। वहीं प्लेटफॉर्म टिकटों को भी जारी किया जा सकता है। ऐसे में मार्च में प्लेटफॉर्म टिकट की जो कीमत बढ़ाई गई थी। उसको वापस रिवाइज्ड किया जाएगा। ताकि यात्रियों का लाभ मिल सकें।

विसंगतियों के कारण कम करना होगी कीमत
सागर स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट लेने वालों की संख्या गिनती की है। अगर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत नहीं बदली जाती है तो रेलवे को मुश्किलें में उलझ जाएगा, क्योंकि सागर स्टेशन से लगे हुए ऐसे कई ऐसे स्टेशन हैं, जिनका किराया 10 से 20 रुपए है। यानी अगर कोई व्यक्ति 50 रुपए का प्लेटफॉर्म टिकट न लेकर उसकी जगह पैसेंजर ट्रेन से मकरोनिया या बीना का यात्रा टिकट लेता है तो उसे महज 20 रुपए ही चुकाने होंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ddbJ7Z
Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post