मेंटेनेंस के लिए दिन में काटी 9 घंटे बिजली, रात में फाॅल्ट होने से 6 घंटे फिर रही गुल

प्री मानसून मेंटेनेंस के नाम पर बिजली कंपनी इन दिनों जमकर कटौती कर रही है। गर्मी के मौसम में बिजली की यह कटौती शहरवासियों को रुला रही है। रविवार सोमवार की दरम्यानी रात आधे शहर में अंधेरा पसरा रहा। लोग गर्मी से बेहाल होकर पूरी रात सड़क पर टहलते रहे। यहां बता दें कि रविवार को वाटर वर्क्स सब स्टेशन पर प्री मानसून मेंटेनेंस के नाम पर सुबह छह बजे से दोपहर तीन बजे तक करीब नौ घंटे सप्लाई ब्रेक रखी गई। शाम को जैसे तैसे जब बिजली सप्लाई बहाल हुई। लेकिन रात आठ बजे से फिर एक बार बिजली की लुकाछिपी का खेल शुरु हो गया। रात 10 बजे के बाद गुल हुई बिजली सवा तीन बजे बहाल हो सकी। ऐसे में आधे से ज्यादा शहर में रातभर अंधेरा पसरा रहा। बिजली कंपनी के डीई एके बंजारे के मुताबिक बस स्टैंड पर 33 केवी लाइन की डिस्क रात 10 बजे पंचर होने की वजह सुबह 3 बजे सप्लाई ब्रेक हुई थी। वहीं सुबह 6.30 बसस्टैंड और वाटर वर्क्स के बीच 33 केवी लाइन से डीपी को आने वाले जंपर टूटने की वजह से सुबह 9 बजे तक फिर बिजली सप्लाई ब्रेक रही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YS190U
Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post