Shivpuri news- अवैध खनन पर पुलिस की कड़ी कार्यवाही से माफियाओं में हड़कंप

दबंग रिपोर्ट शिवपुरी-
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ग्वालियर राजाबाबू सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कंवर और एसडीओपी कोलारस अमरनाथ वर्मा के मार्गदशर््ान में थाना प्रभारी बदरवास निरी. मनीष कुमार शर्मा द्वारा अवैध उत्खनन कर्ताओं के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के अंतर्गत थाना प्रभारी बदरवास द्वारा सिंध नदी से रेत लेकर निकलने वाले सभी घाट घुरवार, रिजोदी, लिलवारा, सडबूढ को जेसीबी से खुदवा दिया है और सारे मार्ग बंद कर दिए हैं। इस दौरान जिला खनिज अधिकारी  प्रदीप शर्मा भी अपने दल के साथ उपस्थित रहे। इसके पूर्व भी निरंतर अभियान चलाते हुए थाना प्रभारी बदरवास द्वारा दिनांक 12.06.20 को  सिंध नदी के घाटों पर छापामार कार्रवाई की इस दौरान दो ट्रैक्टर चालकों शिवराम पुत्र भरोसा केवट एवं हल्के पुत्र रघुवीर यादव निवासीगण ग्राम सड़ अवैध रूप से रेत भरकर ले जाते हुए मिले, जो पुलिस दल को देखकर रेत फैंक कर भागने की कोशिश करने लगे जिन्हें पुलिस दल ने घेरकर पकड़ लिया और दोनों ट्रैक्टरों को जप्त किया गया, अवैध उत्खनन कर्ताओ को सूचना देने वाले धर्मेंद्र केवट एवं हेमंत जाटव को भी पुलिस ने 151 जाब्ता फौजदारी में गिरफ्तार किया था। दिनांक 13.06.20 को थाना बदरवास पुलिस ने ग्राम छोटी घुरवार पर छापामार कार्रवाई कर एक ट्रैक्टर चालक सनीपाल पुत्र विक्रम सिंह यादव उम्र 21 साल निवासी ग्राम चंदेरा थाना सिरसी जिला गुना को पकड़कर अवैध रूप से रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली जप्त की गई । दिनांक 15.06.20 को थाना बदरवास पुलिस टीम ने रात करीब 02ः00 बजे मुखबिर की सूचना पर से ग्राम साड़र से रेंजाडांग के बीच आम रोड पर लीलैंड डंपर क्रमांक एमपी 33 एच 1474 को रोककर चैक किया तो उसमें बजरी भरी मिली, जिस पर से डंपर को मौके पर ही जप्त कर आरोपी यशपाल पुत्र बेताल सिंह यादव निवासी ग्राम रिजोदी को गिरफ्तार कर धारा 379 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को माननीय न्यायालय कोलारस के समक्ष पेश किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को न्यायिक हिरासत मैं भेजा गया है। यह प्रकरण शिवपुरी जिले में इस वर्ष पंजीबद्ध होने वाला रेत चोरी का पहला प्रकरण है। थाना प्रभारी बदरवास मनीष कुमार शर्मा ने आम लोगों से यह अपील भी की है कि अवैध उत्खनन  एवं परिवहन से संबंधित सूचना तत्काल आने पर दें जिससे अवैध खनन कर्ताओं के विरुद्ध शीघ्रता से कार्रवाई की जा सके। थाना बदरवास पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध उत्खनन कर्ताओं में भय व्याप्त हो गया है।
Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post