रोजगार सेतु एप पर किया जा रहा है श्रमिकों का पंजीयन

शिवपुरी-
प्रदेश के प्रवासी श्रमिकों का रोजगार सेतु एप पर पंजीयन किया जा रहा है ताकि प्रवासी श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराया जा सके। जिले में अभी तक 8 हजार से अधिक प्रवासी श्रमिकों का रोजगार सेतु ऐप पर पंजीयन किया गया है।
सोमवार को बैठक में कलेक्टर अनुग्रहा पी ने पंजीयन प्रक्रिया की समीक्षा की। जिला श्रम अधिकारी ने बताया कि निर्माण कार्य वाले विभाग जैसे लोक निर्माण विभाग पीआईयू अभी विभाग भी श्रमिकों को काम दे सकते हैं। इसके लिए संबंधित निर्माण कार्य विभाग के ठेकेदारों को पहले रोजगार सेतु एप पर पंजीयन कराना होगा। श्रम अधिकारी ने बताया कि उद्योग विभाग के तहत कारखाने आदि को भी पंजीयन कराना है ताकि आवश्यकतानुसार श्रमिकों के श्रम का उपयोग किया जा सके और प्रवासी श्रमिकों को रोजगार दिया जा सके।
Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post