भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में पत्रकारों ने राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन से राशि मिलने का बड़ा खुलासा किया है। इसमें तत्कालीन वाणिज्य मंत्री के तौर पर कमलनाथ की बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने कई वस्तुओं पर आयात शुल्क कम करके उनके चीन से आयात की मंजूरी दी, जबकि वे चीजें देश में ही भरपूर मात्रा में उपलब्ध थीं। यदि यह कहा जाए कि कमलनाथ चीन के एजेंट के रूप में वाणिज्य मंत्री बन कर कार्य कर रहे थे तो कोई गलत नहीं होगा।
कमलनाथ को देश को यह बताना चाहिए कि उनकी निष्ठा भारत के प्रति है या वे चीन के एजेंट हैं? झा ने कहा कि इस समय सीमा पर भारत और चीन के बीच तनातनी चल रही है। ऐसे समय में राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा चीन की भाषा क्यों बोली जा रही है।
झूठे आरोप लगाए जा रहे
कांग्रेस ने झा के आरोपों को खारिज किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्यवक नरेंद्र सलूजा ने कहा है कि चीन का एजेंट बनने का काम तो सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया है। नाथ पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today