दिन भर बादल छाए रहे, दाेपहर में बढ़ी उमस, रात में बारिश

मानसून ने रविवार रात शहर में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। दिन में शुरूआत बादलों के साथ हुई तो दिन चढ़ने के साथ दोपहर के वक्त अच्छी खासी धूप रही। दिन में ही धूप के साथ उमस बढ़ी जिससे गर्मी का अहसास ज्यादा बढ़ गया। दिन के वक्त तो किसी भी तरह से लग ही नहीं रहा था कि प्रदेश में मानसून आसपास सक्रिय है। रात को तेज बूँदों के साथ बारिश हुई, पर जैसी बरसात जून के चौथे सप्ताह के नजदीक तक होनी चाहिए उसका अब भी बेसब्री से शहर की जनता इंतजार ही कर रही है।
माैसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव से संभव है किएक-दो दिनों के अंदर जबलपुर और आसपास के एरिया में अच्छी बरसात हो। अभी फिलहाल कुछ बारिश होती रहेगी, लेकिन जैसी मानसून के आमद के साथ होती है वैसा देखने कुछ दिन बाद ही मिल सकता है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया यह भी सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। अभी शहर और आसपास के एरिया में 12 किलोमीटर की रफ्तार से उत्तर-पश्चिमी हवाएँ चल रहीं हैं। अगले 24 घण्टों में गरज और चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।पी-4

पानी गिरते ही ट्रिपहुई विद्युत लाइन, कई जगह छाया अँधेरा
भास्कर प्रतिनिधि, जबलपुर| रविवार की रात पानी गिरते ही शहर के साथ ही आसपास के क्षेत्रों की विद्युत लाइनें ट्रिप हो गईं। विद्युत फाल्ट आने से कई स्थानों पर अँधेरा छा गया। इस बीच सुधार कार्य प्रारंभ किए जाने के आधा घंटे बाद ही सप्लाई चालू हो सकी। बताया जाता है कि व्हीएफजे स्थित 33 केवी सब स्टेशन में फाल्ट आते ही शोभापुर, रांझी, बजरंग नगर, गोकलपुर क्षेत्र की विद्युत सप्लाई बंद हो गई। इसके बाद 33 केवी घंटाघर सब स्टेशन ट्रिप होने से घंटाघर, नया मोहल्ला, सिविल लाइन क्षेत्र की भी विद्युत सप्लाई बंद हुई। इन क्षेत्राें में सुधार कार्य चल रहा था कि भीम नगर अौर ललपुर की भी सप्लाई प्रभावित हुई। शहर के अनेक क्षेत्रों में लाइन ट्रिप होने का दौर देर रात तक चलता रहा।पी-3



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
It was cloudy all day, humidity increased in Dapehar, rain at night


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Zanc3p
Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post