डेढ़ लाख बिजली उपभोक्ताओं ने नहीं जमा किया बिल, नोटिस की तैयारी

लाॅकडाउन के दौरान बिलिंग न होने और उपभोक्ताओं को मनमानी राशि का बिल आने के बाद बड़ी संख्या में बिलों का भुगतान नहीं हो पा रहा है। बिजली कंपनी द्वारा अधिकारियों को लगातार राजस्व बढ़ाने भी अल्टीमेटम दिया जा रहा है, जिसके चलते अब फील्ड अधिकारियों ने ऐसे उपभोक्ताओं को चिन्हित करना शुरू कर दिया है जिन्होंने पिछले दो माहों से बिल का भुगतान नहीं किया है। ऐसे उपभोक्ताओं को नोटिस देकर बिल जमा कराने की सलाह दी जाएगी। बताया जा रहा है कि प्रथम चरण की जाँच के दौरान यह बात सामने आई है कि सिटी सर्किल मात्र में ही करीब डेढ़ लाख ऐसे उपभोक्ता है जिन्होंने बिलों का भुगतान नहीं किया है।

किश्तों में भी जमा होगी राशि
बिजली अधिकारियों की मानें तो ऐसेे उपभोक्ताओं को नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है, ताकि उपभोक्ता समय रहते बिलों का सुधार कराकर भुगतान कर सकें। अधिकारियों का मानना है कि उपभोक्ताओं द्वारा बिल संबंधी समस्या बताने पर ही उनका निराकरण किया जा सकता है। ज्यादा राशि वाले उपभोक्ताओंको किश्तों का भी लाभ दिया जाएगा।
हर अधिकारी का टारगेट फिक्स
जानकारों का कहना है कि राजस्व वसूली बढ़ाने फील्ड के हर अधिकारी का टारगेट फिक्स किया जा रहा है, जिसमें कार्यपालन अभियंताओं से लेकर एई, जेई तक शामिल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post