प्रेमी की दूसरी जगह शादी तय हाेने के बाद उसने प्रेमिका के साथ खेत पर एक पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। लड़की का सुसाइड नाेट मिला है। जिसमें उसने लिखा है कि हम दाेनाें एक दूसरे से 4-5 साल से प्रेम करते हैं। हम दाेनाें मरने जा रहे हैं। सुसाइड के पहले दाेनाें ने माेबाइल पर चैटिंग की थी। जानकारी के अनुसार 24 जून को लड़के की सगाई हुई थी। उसकी 30 जून को शादी थी। इसी बीच 25 जून की रात वह घर से कहीं चला गया। उसकी प्रेमिका भी लापता थी। दाेनाें के माेबाइल घर पर मिले। दाेनाें ने व्हाट्सएप चैटिंग कर एक दूसरे काे घर से बाहर बुलाया था। रविवार काे दाेपहर 12.30 बजे राहतगढ़ राेड पर नए मंत्री बंगले के पास मलैया के खेत में एक पेड़ पर दाेनाें फंदे पर टंगे मिले। उनकी लाश से दुर्गंध अा रही थी।
पुलिस के अनुसार युवती के गुमने की रिपाेर्ट 26 जून काे दर्ज कराई गई थी। श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड निवासी खेत सिंह यादव ने गुमशुदगी की रिपोर्ट में लिखवाया था कि 19 वर्षीय पूजा 25 जून की रात 2 बजे से घर से लापता है। वहीं मुहल्ले में रहने वाला वीरेंद्र लोधी 23 वर्ष भी गायब है। दाेनाें की तलाश चल रही थी। इसी बीच उनके शव फांसी के फंदे पर टंगे मिले। लड़की शासकीय डिग्री काॅलेज में पढ़ रही थी। थाना प्रभारी साैरभ त्रिपाठी ने बताया कि दाेपहर में 12.30 बजे वार्ड के पूर्व पार्षद प्रतिनिधि की सूचना पर शव फंदे से उतरवाकर पीएम कराया गया। उनकी शिनाख्ती के बाद मामला प्रेम-प्रसंग का पाया गया। युवती के घर से मिले सुसाइड नाेट में युवती ने युवक से प्रेम करने अाैर उसके साथ अात्महत्या करने का जिक्र किया है। दाे दिन तेज बारिश हुई। जिससे खेत सूना था। पेड़ाें की ओट के कारण किसी राहगीर की नजर भी इनके शवाें पर नहीं पड़ी। जिससे वे सड़ गए। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
दाेनाें के परिवार में चल रही थी पुरानी बुराई
लड़की के पिता विश्वेश्वर यादव का कहना है कि मेरे घर के पास में ही लाेधी परिवार रहता है। उस परिवार से हम लाेगाें की पुरानी बुराई चल रही है। लड़का उसी परिवार का है। लड़की रात में लापता हाे गई। दाे दिन बाद फांसी पर लटके शव मिले हैं। क्या घटनाक्रम हुअा समझ में नहीं अा रहा है। वहीं लड़के के परिजन ने हत्या का मामला बताते हुए। लड़की के परिजनाें पर अाराेप लगाया। पुलिस ने दाेनाें पक्षाें काे शांत कराया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today