होटल माय होम में 67 महिलाओं को बंधक बनाकर रखने, मानव तस्करी, लूट जैसे 64 आपराधिक प्रकरणों में फरार जीतू उर्फ जितेंद्र सोनी को गुजरात मेंअमरेली जिले के उसके पुश्तैनी गांव धारग्नि से रविवार तड़के 4 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। वह अपने पिता जगजीवनदास सोनी की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचा था। रविवार को ही उसे इंदौर लाकर कोर्ट में पेश किया गया, 3 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर साैंपा गया है। जीतू लोगों के सामने अपने बारे में अलग जानकारी देकर रखता था। वह अपने आप को माता का भक्त कहता था, जबकि उसने होटल में 67 महिलाओं को बंधक बनाकर रखा था। इनके जरिए वह कमाई करता था।
खुद : कर्मवीर, माता का भक्त
करता यह था : माय होम हाेटल में युवतियों और महिलाअाें से गाने गवाता था। उनसे डांस करवाकर कमाई करता था। अवैध व आपराधिक कामों में जुड़ा रहता था।
माय होम : होटल

करता यह था :मानव तस्करी, यौन शोषण। युवतियों, महिलाओं को बंधक बनाकर रखता था। धमकाकर उनसे डांस करवाता था। पास की जमीनोें पर कब्जे।
जग विला : घर

करता यह था : आलाेक नगर में सीलिंग की 21 हजार वर्गफीट जमीन पर बंगला बनाया। सामने दूसरे की जमीन पर कब्जा किया। सर्विस राेड पर एंगल ठाेंक दिया।
संझा लोकस्वामी : अखबार

करता यह था : ब्लैकमेलिंग, दुष्प्रचार करता था। अखबार के दम पर लोगों को डरा-धमका कर उनकी जमीनों पर कब्जे करता था। दस्तावेजों को कूटरचित तरीके से तैयार कर एक्सपोज भी करता था।
बेस्ट वेस्टर्न : होटल

करता यह था : पब, कैफेटेरिया सहित हर मंजिल पर अवैध निर्माण था। होराइजन बिल्डिंग में कई स्टूडियो फ्लैट बनाए थे। निवेश के नाम लाेगों से रुपए ठगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today