शहर के ग्वालियर-झांसी हाईवे पर एक लोडिंग वाहन और ट्रैक्टर-ट्रॉली आमने-सामने से टकरा गए, जिससे लोडिंग वाहन में सवार चालक और दो अन्य लोग घायल हो गए।
सोमवार की सुबह करीब 10 बजे दतिया की तरफ से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली शहर की तरफ से आ रहे एक लोडिंग वाहन से टकरा गई। जिससे लोडिंग वाहन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर डिवाइडर की तरफ मुड़ गया, उससे बचने के लिए एक अन्य बाइक सवार अपनी बाइक छोड़कर कूदकर भाग गया। इस हादसे में लोडिंग वाहन का चालक ओमप्रकाश साहू और दो अन्य लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NrGThj
Tags:
breaking news