44 लोगों के सैंपल लिए, रिपोर्ट आज आएगी

पूल सैंपलिंग के दौरान सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पटवारी और ठेले वालों के सैंपल कोरोना जांच के लिए लिए गए। कुल 44 लोगों को सैंपलिंग कराई गई। मंगलवार को कृषि उपज मंडी के कर्मचारियों की सैंपलिंग कराई गई।
कोरोना संक्रमण का खतरा कम करने के लिए प्रशासन द्वारा पूल सैंपलिंग कराई जा रही है। दो दिन में प्रशासन ने सब्जी वाले, ठेले वाले और पटवारियों को मिलाकर 200 लोगों की सैंपलिंग कराई थी। जिनकी जांच के बाद रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सैंपलिंग होनी थी। लेकिन सैंपलिंग के लिए 250 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में से महज 17 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ही सैंपलिंग के लिए पहुंची। इनके साथ ही 5 पटवारियों एवं 22 ठेले वालों ने भी अपनी सैंपलिंग कराई। अब इनकी जांच रिपोर्ट मंगलवार को आएगी। साथ ही मंगलवार को कृषि उपज मंडी के कर्मचारियों की सैंपलिंग कराई जाएगी। अभी तक डबरा ब्लॉक में करीब 2 हजार लोगों की सैंपलिंग कराई जा चुकी है। जिनमें से शहर में ही 53 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें प्रशासन ने सामुदायिक संक्रमण का खतरा कम करने प्रशासन ने उठाया यह कदम



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Cx6Ud7
Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post