जैन मांगलिक भवन में संतों का समागम, देश को सर्वोपरि रखते हुए चीनी वस्तुओं के त्याग का संकल्प दिलाया

रविवार को सोमवारिया स्थित जैन मांगलिक भवन में दो संतों का समागत हुआ। आचार्यश्री 108 प्रमुखसागरजी महाराज चातुर्मास के लिए यहां विराजित हैं। प्रतिदिन श्रावक-श्राविकाओं को धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दे रहे हैं। उनसे मिलने महामंडलेश्वर श्रीश्री 1008 स्वामी मधुसूदनानंदजी महाराज पधारे। दोनों संतों ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए श्रावक-श्राविकाओं से देश को सर्वोपरि रखते हुए जीवन जीने की बात कही।
आचार्यश्री ने कहा कि मनुष्य को सबसे ज्यादा प्यार देश से करना चाहिए, फिर मनुष्य और ईश्वर से करना चाहिए। देश रहेगा तो हम सब रहेंगे। जब हम भारतवासी एकसाथ खड़े हो जाएंगे तो हमारीताकत देश की ताकत बनेगी। उन्होंने सभी को चीनी वस्तुओं के त्याग का संकल्प दिलाया। वहीं महामंडलेश्वर संतश्री ने कहा कि दिगंबर जैन साधु की तपस्या और त्याग बहुत अलग है। इनके बराबर हम त्याग नहीं कर सकते हैं। आचार्यश्री से भेंटकर उनका सान्निध्य मुझे मिला, मैं धन्य मानता हूं। हुमड़ समाज अध्यक्ष रितेश जैन ने बताया सुबह धर्मसभा दौरान अतिथि भाजपा नेता केकेसिंह कालूखेड़ा, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष कान्हसिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष डॉ. दिलीप शाकल्य मौजूद थे।

चातुर्मास समिति अध्यक्ष महावीर मादावत, समाजअध्यक्ष पवन पाटनी ने अतिथियों का शाॅल-श्रीफल से सम्मान किया। दोपहर में एसपी गोरव तिवारी ने आचार्यश्री से भेंट की। वहीं एसडीएम राहुल धोटे अपने परिवार सहित आचार्यश्री प्रमुखसागरजी से मिले और आशीर्वाद लिया। पवन कलशधर, पुखराज सेठी, हिम्मत गंगवाल, नरेंद्र गोधा, राजेश कियावत, जंबुकूमार गंगवाल, अभिषेक अग्रवाल, मनोज राठौर, पंकज शाह आदि मौजूद थे। संचालन अंतिम कियावत ने किया।
मालवा में लगेगा राष्ट्र धर्म कुंभ, धर्मगुरुओं सहित लाखों श्रद्धालु जुटेंगे
महामंडलेश्वर श्रीश्री 1008 मधुसूदनानंदजी महाराज गोशाला रोड स्थित श्री गोपाल इफ्तेखार गोशाला पहुंचे। जहां उन्होंने कहा गोमाता को माता मानने से काम नहीं चलेगा। उसकी रक्षा करनी होगी तभी हम हमारी हजारों साल पुरानी संस्कृति को बचा पाएंगे। संस्कृति बचेगी तो राष्ट्र बचेगा और राष्ट्र आत्मनिर्भर बनेगा। जल्द ही मालवा क्षेत्र में राष्ट्र धर्म कुंभ(सम्मेलन) का आयोजन करेंगे। इसमें देश के धर्मगुरुओं सहित एक लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे। संतश्री ने गोशाला का भ्रमण कर व्यवस्था देखी। भगवान शिव व गोमाता की पूजा की। विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने स्वामीजी का विशेष सम्मान किया। वहीं समिति अध्यक्ष कैलाश विजयवर्गीय, केकेसिंह कालूखेड़ा, कानसिंह चौहान, डॉ. दिलीप शाकल्य, अशोक सेठिया, मोहन पटेल, भेरूलाल पाटीदार, प्रकाश मांदलिया, देवेंद्र शर्मा, राजेंद्र गर्ग, प्रमोद रावल आदि ने संतश्री का शाॅल-श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। संचालन उत्साह बरडिया ने किया। आभार सचिव अरविंद पाटीदार ने माना।
राष्ट्र धर्म सम्मेलन की कार्ययोजना को लेकर बैठक में किय विचार
आदिनाथ स्टेशनरी पर नगर भक्त मंडल ने सम्मान किया। यहां राष्ट्र धर्म सम्मेलन कार्ययोजना को लेकर बैठक हुई। सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी, नीमच जनपद अध्यक्ष जगदीश गुर्जर, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सैयद अमजद अली, रवि हेमावत ने स्वामीजी का शाॅल-श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। जनअभियान परिषद के युवराजसिंह राणावत, मधुसूदन पाटीदार, इंदिरा जोगी, उमेश शर्मा, अर्पित शिकारी, रमेश धाकड़ ने स्वामीजी का सम्मान किया। सुगनश्री परिसर में अनुज बरडिया के निवास पर सावन सेठिया, अभिनव बरडिया, अजय श्रीवास्तव, राहुल पहाडिया ने स्वागत हुआ। कॉलोनी के बगीचे में पौधरोपण किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post