सोशल मीडिया पर जमकर धूम मचा रहे हैं सिंगर सुनील जैन के गाने

दबंग रिपोर्ट कोलारस-
कोरोना महामारी के चलते विगत 22 मार्च से पूरे देश में लाॅक डाउन की घोषणा होने के बाद सभी लोग अपने घरों तक ही सीमित रह गये थे काम-काज पूरी तरफ ठप हो गये थे जो कि आज दिनांक तक सुचारू रूप से शुरू नहीं हो सके हैं ऐसे में अधिकांश लोगों ने अपनी दिलचस्पी और कुशलता का परिचय सोशल मीडिया के माध्यम से दिया, और तो और बच्चों ने इसमें विशेष भागीदारी अदा की है।
इसी प्रकार कोलारस निवासी सुनील जैन ने भी इस समय में अपने फन को सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन तक पहुचाया और आमजन ने भी इनके फन को खूब सराहा है। यही कारण है कि इन दिनों सोशल मीडिया पर सुनील जैन के गीत काफी धूम मचाते हुऐ नजर आ रहे हैं।
आपको बता दें कि सिंगर सुनील जैन एक सरल हृदय और अलहढ़ स्वभाव के धनी हैं। इन्होने लाॅक डाउन के समय में स्वयं द्वारा रचित कई गाने गाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किये हैं जिनमें कभी प्रकृति प्रेम तो कभी एक कलाकार की वेदना को वताया है। और अनके गीतों को आमजन ने किस प्रकार सराहा है इसका अंदाजा सोशल मीडिया पर इनके गीतों की दृश्य संख्या स्वयं जाहिर कर रही है।
आपको भी इन्हें एक बार अवश्य सुनना चाहिऐ।
सिंगर सुनील जैन के गीत सुनने के लिये नीचे दिये गये लिंकों पर क्लिक करें-
https://www.facebook.com/100003038807535/videos/2895157913928807/
https://www.facebook.com/100003038807535/videos/2890682591043006/
https://www.facebook.com/100003038807535/videos/2885269168251015/
https://www.facebook.com/100003038807535/videos/2880416792069586/
https://www.facebook.com/100003038807535/videos/2879206192190646/


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post