एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो में शुक्रवार रात दो चोर घुस गए। उन्होंने 10 से 12 लाख का माल चुराया और भाग गए। कर्मचारी सुबह स्टूडियो खोलने पहुंचे तो घटना का पता चला। चोरों ने कैमरे तो तोड़ दिए, लेकिन उनके हुलिये सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गए।
हीरा नगर पुलिस के अनुसार, वारदात स्पेक्ट्रल स्टूडियो में हुई। यहां के चीफ साउंड इंजीनियर सत्यभान पटेल ने बताया कि वे सुबह 10 बजे स्टूडियो खोलने आए तो ताला टूटा था। चोरी की शंका पर भीतर देखा तो सारे सीसीटीवी कैमरे टूट मिले। वहां से चार स्क्रीन गायब मिली। कंट्रोल रूम से मशीन और आउट डोर शूटिंग का बैग भी गायब था। बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरे तो तोड़ दिए, लेकिन डीवीआर में उनकी रिकॉर्डिंग सेव हो गई। फुटेज में मास्क पहने दो चोर धीरे-धीरे सामान ले जाते दिखाई दे रहे हैं। चोर हर रूम को खोलकर बारीकी से देख रहा था। चोर लोकेशन साउंड इक्विप्मेंट, बड़ी टीवी, जिससे डबिंग का काम होता था, वह भी ले गए। हुलिये के आधार पर पुलिस इलाके के कई संदिग्धों की तलाश कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today