डेढ़ माह बाद भी नाबालिग लड़की का पता नहीं लगा पा रही पुलिस

करीब डेढ़ माह बाद भी चंदन नगर पुलिस जवाहर टेकरी में रहने वाली 16 वर्षीय बच्ची का पता नहीं लगा पाई है। उसके पिता जानकारी लेने के लिए रोज थाने के चक्कर लगाते हैं, लेकिन पुलिस वाले सीधे मुंह बात ही नहीं करते। उसे डांट-डपट कर भगा देते हैं। मामले में डीआईजी और एसपी से भी शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

जवाहर टेकरी में रहने वाले मजदूर सुरेश सिंह ने बताया कि उनकी तीन बेटियां हैं। 9 जून को वह बेटियों को घर में छोड़कर पत्नी के साथ गेहूं लेने ससुराल गए थे। इस बीच मोहल्ले में रहने वाला बदमाश दीपक नायक चाकू की नोक पर एक बेटी को ले गया। घटना के बाद से दोनों बेटियां डरी हुई हैं। खाना तक ठीक से नहीं खातीं। मामले में टीआई योगेश सिंह तोमर ने कहा अभी संदेही दीपक का पता नहीं चला है। जल्द ही उसे पकड़ लेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post