निगमायुक्त ने 1 महीने पहले किया था दावा-सूअर नहीं हटाए ताे बाड़े ताेड़ेंगे, हकीकत एबी राेड की यह तस्वीर बता रही है

निगमायुक्त विशालसिंह चाैहान ने लगभग एक महीने पहले दावा किया था कि शहर में सूअर नहीं हटाए गए ताे इनके बाड़े ताेड़े जाएंगे। सूअर पालकाें पर कार्रवाई हाेगी लेकिनऐसा कुछ नहीं हाे सका। कार्रवाई के नाम पर केवल एक स्थान पर अमला पहुंचा।
हकीकत यह है कि एबी राेड पर सूअराें के झूंड पल रहे हैं। आवारा कुत्ताें और गाेवंश काे लेकर भी प्रभावी कार्रवाई नगर निगम नहीं कर पा रहा है। जबकि निगम प्रशासक व कलेक्टर चंद्रमाैली शुक्ला भी त्याेहाराें के मद्देनजर आवारा मवेशी पकड़ने के निर्देश दे चुके हैं।
इन इलाकाें में जमावड़ा : बस स्टैंड, एमजी रोड, शुक्रवारिया हाट, नावेल्टी चौराहा, शालिनी रोड, पीठा रोड, उज्जैन रोड, मक्सी रोड, मंडी के सामने, भोपाल चौराहा, राधागंज रोड, सिविल लाइन रोड, मेंढकी रोड, मुखर्जी नगर अादि में जमावड़ा रहता है। शिवशक्ति नगर में बाल हनुमान मंदिर के चारों तरफ घूमते रहते। जैसे ही लोग मंदिर परिसर में आटे के दीपक जलाते हैं। सूअर आटा खाने आ जाते हैं।

100 मवेशियों को छोड़ा, सूअरों के लिए मुहिम चलेगी
स्वास्थ्य निरीक्षक हरेंद्रसिंह ठाकुर ने बताया मवेशियों को पकड़ने का काम पिछले कई दिनों से चल रहा है। शहर में कांजी हाउस नहीं है। गायों, आवारा मवेशियों को पकड़कर शंकरगढ़ की पहाड़ी पर छोड़ा जा रहा है। अभी 100 से ज्यादा मवेशियाें काे छोड़ दिया गया है। सूअरों के लिए भी मुहिम चलेगी। कुत्तों को पकड़ने में कुछ लोग आपत्ति लेने लगते हैं। इस कारण कार्रवाई में समस्या आती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post