संपत्तिकर, जलकर, लाइसेंस फीस, निगम स्वामित्व की दुकानों पर बकाया राशि जमा की समीक्षा नगर निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान ने मंगलवार काे संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक में की गई।
आयुक्त द्वारा शहर के ऐसे बकाया संपत्तिकर धारकों के द्वारा एक वर्ग फीट का संपत्तिकर जमा किया जा रहा है, उनके खातों की जांच कर पूर्व में निर्देश दिए थे। उन खातों के निराकरण की जानकारी निगम प्रभारी राजस्व उपनिरीक्षक राजेश जोशी, संजय सांगते से ली गई।
राजस्व उपनिरीक्षकों द्वारा संपत्ति अनुसार विधिवत सर्वे में नपती कर उन खातों को संपत्ति विवरण अनुसार दर्ज किया जाकर दर्ज खातों को दुरूस्त कर बिल जारी किए जाने के लिए कुल 128 खातों की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत की। आयुक्त ने ऐसे खाते धारकों का सर्वे समयावधि में कर एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के राजस्व अधिकारी को निर्देशित किया है। पूर्व में आयुक्त द्वारा निगम उपायुक्त वित्त पुनीत शुक्ला, राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक को सभी करो की वसूली के संबंध मे साप्ताहिक बैठक कर वसूली एवं किए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट लिए जाने के निर्देश दिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today