खातेगांव में 40 वर्षीय व्यक्ति काेराेना पाॅजिटिव

तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों के बाद अब नगर में कोरोना का संक्रमण फैल रहा है। मंगलवार को वार्ड क्रमांक 12 के एक 40 वर्षीय व्यक्ति की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यह मरीज 25 तारीख को पॉजिटिव निकले 55 वर्षीय पुरुष के घर के सामने ही रहता है और उसकी कांटेक्ट हिस्ट्री में शामिल होने के कारण 25 जुलाई काे इसका सैंपल लिया था। मंगलवार को पॉजिटिव निकले व्यक्ति का घर पहले से कंटेनमेंट जोन में है।
उक्त व्यक्ति चाय की दुकान चलाता है। कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासनिक अमले ने उक्त व्यक्ति की कांटेक्ट हिस्ट्री निकाली तथा उसे कन्नौद कोविड सेंटर में पहुंचाया। वहीं प्रशासन को नगर के एक और 35 वर्षीय युवक के कोरोना पॉजिटिव होने की अपुष्ट जानकारी मिली है। उक्त युवक इंदौर में एक निजी अस्पताल में उपचाररत है और वहीं उसकी सैंपलिंग हुई थी। इंदौर प्रशासन द्वारा देवास जिला प्रशासन को इसकी सूचना अब तक नहीं दी है। युवक के पिता भी 5 दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और वे भी अभी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती हैं। इन 2 केसों को मिलाएं तो अब तक नगरीय क्षेत्र में 10 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें से कुछ ठीक हो गए हैं तो कुछ कोविड सेंटर कन्नौद और इंदौर के निजी अस्पतालों में भर्ती हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post