लाॅकडाउन में भिंड से ड्यूटी पर आए जवानाें में से 2 पाॅजिटिव

काेराेना वायरस का संक्रमण अब पुलिसकर्मियाें तक पहुंच गया है, पूर्व में लाइन के 2 पुलिसकर्मियाें की रिपाेर्ट पाॅजिटिव अाने के बाद अब अग्रवाल धर्मशाला में रह रहे 50 से अधिक जवानाें में से शुक्रवार काे 2 की रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई है। जवानाें में सर्दी, खांसी अाैर बुखार के लक्षण आने पर जांच करवाई ताे संक्रमित निकले। इसके अलावा शहर के आनंद नगर में 70 साल, सदाशिव नगर के 73 साल के बुजुर्ग सहित ओम साईं विहार काॅलाेनी में रहने वाली 55 साल की महिला भी पाॅजिटिव आई है।
रैपिड रिस्पांस टीम के अनुसार ओम साईं विहार काॅलाेनी में रहने वाली महिला रूटीन में जिला अस्पताल में शुगर की जांच करवाने अाैर दवाइयां लेने के लिए आती रहती है। 20 जुलाई काे भी आई थी, जिनमें लक्षण दिखने पर सैंपल लिए और जांच करवाई ताे रिपाेर्ट पाॅजिटिव अाई। सैंपल देने के दूसरे दिन महिला की तबीयत खराब हाेने पर अाइसाेलेशन वार्ड में रखा था, जहां से 22 जुलाई काे अमलतास अस्पताल में भर्ती करवा दिया था। शुक्रवार काे अाई जांच रिपाेर्ट में आनंद नगर में रहने वाले 70 के बुजुर्ग संक्रमित निकले, जिनके घर में पत्नी और एक बेटा है, जाे बीयूएमएस डाॅक्टर है। बुजुर्ग घर पर ही रहते हैं, उन्हें संभवत: पुत्र से संक्रमण लगा हाेगा। ओम साईं विहार के बुजुर्ग का पाेता पहले पाॅजिटिव आया था, जिसके बाद परिवार के सदस्याें की जांच करने पर अब दादा भी संक्रमित हाे चुके हैं। मरीजाें काे उपचार के लिए अमलतास अस्पताल में भर्ती करवाया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post