शनिवार-रविवार को टाेटल लाॅकडाउन, शुक्रवार काे लग रहे हाट

जिला प्रशासन शनिवार और रविवार काे टाेटल लाॅकडाउन लगा रहा है लेकिन शुक्रवार काे हाट लग रहे हैं, जहां लाेग भीड़ लगा रहे हैं। इस शुक्रवार भी शहर के शुक्रवारिया क्षेत्र में हाट लगा। बायपास पर पशु हाट लगा, जहां बकरीद के चलते बड़ी संख्या में लाेग बकरे लेकर पहुंच गए। हालांकि पुलिस ने बायपास से मवेशी लेकर अाए लाेगाें काे हटाया लेकिन उनमें से कुछ ने सिया में हाट लगा लिया ताे कुछ खेत-खेत साैदे करने लगे।
कलेक्टर ने तीन दिन पहले जिले के साप्ताहिक हाट प्रतिबंधित कर दिए हैं। इसके बाद भी बकरीद के चलते लाेग उज्जैन-देवास बायपास पर लगने वाले साप्ताहिक बाजार में बकरे लेकर पहुंचने लगे, जिन्हें मक्सी बायपास चाैराहा और उज्जैन बायपास चाैराहे पर राेक लिया गया। पुलिस जवानाें ने बकराें से भरकर आने वाले वाहनाें काे वापस कर दिया। दूसरे रास्ताें से लाेग बायपास पहुंचे ताे उन्हें भी भगाया। इस पर कुछ लाेग अपने बकरे लेकर एबी राेड पर ग्राम सिया पहुंच गए और छाेटे लाेडिंग वाहनाें में खड़े-खड़े बकराें का साैदा करना शुरू कर दिया। कुछ लाेग बायपास पर ही जगह-जगह खेताें में खड़े हाे गए और मवेशी बेचने लगे। सिया में लाेगाें के एकत्रित हाेने की जानकारी मिलने पर बीएनपी पुलिस माैके पर पहुंची अाैर लाेगाें काे वहां रवाना कर दिया। कलेक्टर ने इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की बैठक में कहा-श्रमिकाें काे स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश दें

कलेक्टर की चेतावनी
कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने शुक्रवार काे एक चेतावनी जारी की है। इसमें उन्हाेंने बताया कि शनिवार एवं रविवार को टाेटल लॉकडॉउन के आदेश जारी किए गए हैं। वायरस की चेन को रोकने के लिए आवश्‍यक है कि सभी नागरिक घर में ही रहें। यदि कोई व्‍यक्ति बेवजह बाजार में घूमता पाया जाता है तो सख्‍त कार्रवाई की जाएगी। भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 187,188,269,270 और 271 एवं डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 तथा द एपिडेमिक डिसीज एक्ट 1897 के तहत प्रकरण दर्ज किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Saturday lockdown on Saturday, Sunday


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post