डेम में भ्रष्टाचार का आराेप लगाकर दो जिलों के किसानों ने नदी के किनारे किया प्रदर्शन

इंदाैर जिले के मंडलावदा और देवास जिले के कुमारिया के बीच बने डेम में भ्रष्टाचार का आराेप लगाकर दाे जिले के किसानाें ने शुक्रवार काे नदी किनारे प्रदर्शन किया। मंत्री तुलसी सिलावट और मनोज चौधरी के विरोध में नारे लगाए। प्रकरण की जांच की मांग की।
पूर्व जनपद सदस्य हंसराज मंडलोई ने आराेप लगाते हुए कहा कि शिप्रा नदी पर बनाए गए डेम में भ्रष्टाचार हुआ है। डेम फूटने से किसानों की सैकड़ों बीघा जमीन नदी के रास्ता बदलने से कट गई। जनप्रतिनिधियों को प्रतीक स्वरूप काले झंडे दिखाकर डेम में हुए भ्रष्टाचार व किसानों को मुआवजा देने की मांग की गई है। किसान व अन्य वक्ताओं ने नेताओं पर माफिया और उद्योगपतियों के इशारे पर काम करने का अाराेप लगाया। उन्होंने बताया कि किसी ने भी नदी में डेम बनाने की मांग नहीं की थी। बावजूद इंदौर शहर के कुछ भू माफियाओं की नदी किनारे किसानों से अाैने-पाैने दाम में खरीदी जमीनाें काे सिंचित करने के लिए डेम बनवा दिया गया। जल संसाधन विभाग से 4.30 करोड़ का डेम बनवाया। गलत डिजाइन व घटिया निर्माण के कारण पहली बारिश में ही डेम बह गया। इससे दोनों जिलों के सैकड़ों किसानों की फसल खराब हो गई। नदी के रास्ता बदलने के कारण किसानों की जमीन कट गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post